गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 32 पैसे मजबूत

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में एक बार और बढ़ोतरी करने की संभावना से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के दो माह के निचले स्तर तक लुढ़कने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 32 पैसे मजबूत होकर 82.10 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.42 रुपए प्रति डॉलर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया छह पैसे की बढ़त लेकर 82.36 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से यह 82.10 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में जून में खुदरा महंगाई घटी है। इस फेडरल रिजर्व से उम्मीद की जा रही है कि वह इस साल ब्याज दरों में कम से कम एक बार और बढ़ोतरी कर सकता है। इससे डॉलर पर दबाव बना और वह दो माह के निचले स्तर तक लुढ़क गया। इससे रुपए को बल मिला और वह 32 पैसे मजबूत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *