मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार रुपया चार पैसे मजबूत होकर 82.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.29 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में रुपया एक पैसे फिसलकर 82.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में 82.33 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.25 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.29 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में चार पैसे मजबूत होकर 82.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
