मुंबई : शेयर बाजार में रही तेजी के साथ ही दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे चढ़कर 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज 10 पैसे की मजबूती लेकर 82.72 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 82.71 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम और 82.77 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
