मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे मजबूत होकर 83.28 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.30 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 83.27 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाल से समर्थन पाकर 83.26 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान हुई लिवाली के दबाव में यह 83.29 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.30 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में दो पैस मजबूत होकर 83.28 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
