मुंबई : शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के साथ ही आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 82.86 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.95 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.81 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 82.92 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 82.95 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे मजबूत होकर 82.86 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
