मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे की बढ़त लेकर 82.92 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.98 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.94 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.83 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 82.98 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में छह पैसे की बढ़त लेकर 82.92 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
