मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 83.31 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.34 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे सुधरकर 83.32 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 83.28 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.34 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.34 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में तीन पैसे मजबूत होकर 83.31 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
