गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 3 पैसे चढ़ा

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही लगभग स्थिरता और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच अमेरिकी मुद्रा की मांग में आयी सुस्ती के कारण आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे चढ़कर 82.47 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र में रुपया 65 पैसे फिसलकर अब तक के रिकार्ड निचले स्तर 82.50 रुपये प्रति डॉलर पर फिसल गया था। रुपया आज 24 पैसे की गिरावट लेकर 82.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। शुरू कारोबार में ही यह 82.75 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा और इसके बाद डॉलर की मांग के सुस्ती आने से यह 82.40 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में तीन पैसे की मजबूती लेकर 82.47 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *