मुंबई : शेयर बजार में तेजी लौटने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे बढ़कर 82.61 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.62 रुपए प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 82.59 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.55 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं लिवाली होने से यह 82.66 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 82.62 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में एक पैसे बढ़कर 82.61 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
