मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे गिरकर 82.65 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.56 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया चार पैसे फिसलकर 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली से 82.71 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 82.56 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे गिरकर 82.65 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
