गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रूस, मिस्र सीमा शुल्क सहयोग पर हुए सहमत

मॉस्को : रूस और मिस्र ने सीमा शुल्क सहयोग पर सहमति व्यक्त की हैं। यह जानकारी रूस के संघीय सीमा शुल्क सेवा ने एक बयान जारी कर दी हैं। रूस की संघीय सीमा शुल्क सेवा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 18 मार्च से 20 तक काहिरा में रूस-मिस्र आयोग की बैठक में यह सहमति व्यक्त की गई हैं। बैठक में रूस की सीमा शुल्क सेवा के उप प्रमुख व्लादिमीर इविन ने व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की।
बयान के अनुसार बैठक के बाद व्लादिमीर इविन तथा मिस्र की ओर से निर्यात और आयात नियंत्रण सार्वजनिक संगठन के अध्यक्ष एस्साम अल-नग्गर ने प्रशासनिक सहयोग, सूचना के आदान-प्रदान और पारस्परिक सहायता पर टैरिफ वरीयताओं की एकीकृत प्रणाली के ढांचे के भीतर एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *