गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निर्दयी मां ने प्रेमी से करा डाली अपने बेटे की हत्या

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक मां द्वारा अपने प्रेमी से बेटे की हत्या कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मां और हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवक की लाश सोमवार को जरीफनगर क्षेत्र में मिला था।
बदायूं में एक महिला का दो महीने का इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि अपने प्रेमी से बेटे की हत्या कर डाली। बेटा दोनों के प्यार में रोड़ा बन रहा था। प्रेमी ने दामाद के साथ मिलकर हिंमाशु की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को गन्ने के खेत में छिपा दिया।
एसएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, उझानी कोतवाली इलाके के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी नत्थू का बेटा हिमांशु ई रिक्शा चलाता था। 25 सितंबर को हिमांशु लापता हो गया। मामले की जानकारी पर दूसरे दिन पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली। अगले दिन शाम को जरीफनगर थाना क्षेत्र के बांद्रा गांव के जंगल में हिमांशु का अर्द्ध नग्न शव पड़ा मिला। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया था।
इस मामले को पुलिस समेत एसओजी टीम ने अपने स्तर से पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि हिमांशु की किसी से व्यक्तिगत भी कोई रंजिश नहीं थी। कहीं से कोई झगड़ा या प्रेम प्रसंग की बात भी सामने नहीं आई। ऐसे में जब परिजनों की कुंडली खंगलाना शुरू की तो सामने आया कि इस घटना को उसकी मां ममता के इशारे पर अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *