भावनगर : सांसद भारतीबेन डी शियाल ने शनिवार को भावनगर-साबरमती इंटरसिटी ट्रेन काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया कि भावनगर–साबरमती सुपरफास्ट दैनिक इंटरसिटी ट्रेन को आज सांसद (लोकसभा) भारतीबेन शियाल, गुजरात के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितुभाई वाघाणी एवं विधायक विभावरीबेन दवे ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
भावनगर-साबरमती-भावनगर दैनिक सुपरफास्ट इंटरसिटी ट्रेन भावनगर टर्मिनस रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और भावनगर परा, सीहोर, बोटाद, घंधुका, धोलका, सरखेज, वस्त्रापुर, गांधीग्राम होते हुए साबरमती रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह भावनगर टर्मिनस से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन पूर्वाह्न 10:30 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी और साबरमती स्टेशन से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का लाभ भावनगर सहित बोटाद और अहमदाबाद से आने-जाने का एक सस्ता और आसान साधन होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह गोहिल, स्थायी समिति के अध्यक्ष धीरूभाई धमेलिया, उपमहापौर कुमारभाई शाह, नगर भाजपा अध्यक्ष राजीवभाई पंड्या एवं रेलवे से कृष्ण लाल भाटिया (अपर मंडल रेल प्रबंधक), माशूक अहमद (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक), श्रीमती अरिमा भटनागर (वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी) और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही भावनगर के मीडिया प्रतिनिधि, आमजन के साथ-साथ यात्री भी उपस्थित थे।
साबरमती इंटरसिटी ट्रेन को हरी झंडी
