कोटा : राजस्थान के कोटा जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजना के निर्माण के लिए दो अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक जन योजना अभियान ‘सबकी योजना-सबका विकास’ चलाया जाएगा। जिला कलक्टर ओ पी बुनकर ने बताया कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के 9 विषयों में से ग्राम पंचायतों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कम से कम एक एवं अधिकतम तीन विषयों को वर्तमान वित्तीय वर्ष एवं आगामी दो वर्षों के लिए समस्त ग्राम पंचायतों को संकल्प लेना सुनिश्चित करना है।
जिला कलक्टर ने दस्तावेज संबंधित पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान लाइन विभागों के अभिसरण से ग्राम पंचायत विकास योजनाएं तैयार करने के लिए ग्राम सभा के बैठकें अक्टूबर-नवम्बर में आयोजित की जाएंगी जिसमें सभी विभागों से संबंधित अधिकारियों को ग्राम सभा में विभाग की प्रमुख योजनाओं तथा फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करनी है।
