देहरादून : सचिन पायलट बुधवार को उत्तराखंड के नैनीताल उधनसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री पायलट बुधवार अपराह्न 13.40 बजे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सभा के बाद, वहां संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन बजे श्री पायलट हल्द्वानी से दिल्ली चले जाएंगे।
