गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

साधु वेशधारी ने की मासूम की हत्या

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर गोपालकुंड के निकट एक साधु वेशधारी ने एक बालक की हत्या कर दी। बाद में परिक्रमा कर रहे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर मध्य प्रदेश के भिंड निवासी ओमप्रकाश (60) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिटाई के कारण उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ हो जाने पर उसके द्वारा हत्या करने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
घटनाक्रम के अनुसार राधाकुंड परिक्रमा में गोपालकुंड के पास सड़क पर खेल रहे अंकित (5) को साधुवेशधारी ओमप्रकाश ने पहले गोद में उठा लिया और फिर दिखावटी स्नेह दिखाने के बाद उसे जमीन पर पटक पटककर मार डाला। यह देखकर आसपास के लोगों ने साधु की जमकर पिटाई की, एम्बुलेन्स का शीशा तोड़ दिया और जाम लगा दिया जिसे लोगों को समझाकर एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल ने खुलावाया तथा साधु को अस्पताल भेजा गया। कुम्हार मोहल्ला राधाकुंड निवासी बच्चे के पिता हरपाल सैनी ने साधु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *