धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी जिला क्षेत्र में आज माता के मंदिर पर पूजा करने वाले साधु का 4 टुकड़ो में प्लास्टिक के कट्टे में पार्वती नदी के किनारे शव बरामद किया।
मृतक की पहचान करीब 60 वर्षीय महामुद्दीन खान के रूप में हुई जिसने मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था, जो करीब 10 साल से माता के मंदिर पर पूजा करता था। मृतक कंचनपुर थाना इलाके की टोंटरी ग्राम पंचायत के भीमगढ़ गांव का निवासी था। टोंटरी गांव के बीहड़ में स्थित माता के मंदिर पर पूजा करता था। पास में बह रही नदी के किनारे शव मिला है। सूचना से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है तथा पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर रवाना हो गए।
मंगल रामसिंह
धौलपुर में प्लास्टिक के कट्टे में साधु का 4 टुकड़ो में शव बरामद
