गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लेज गॉरमे के पहले ब्रांड एंबेसडर बने सैफ अली खान

नई दिल्ली : लेज के केटल चिप्स की प्रीमियम रेंज लेज गॉरमे ने अभिनेता सैफ अली खान को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। पेप्सिको इंडिया की पोटैटो चिप्स कैटेगरी की विपणन निदेशक शैलजा जोशी ने आज यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुये कहा कि इस साझेदारी का लक्ष्य लेज गॉरमे चिप्स के स्वाद और नजाकत को और विस्तार देना है। इन चिप्स को बहुत ध्यान से चुने गए उच्च गुणवत्ता वाले आलू से तैयार किया जाता है। इन्हें धीमी आंच पर ध्यान से पकाया जाता है और फिर फ्लेवर और अरोमा से इसकी नजाकत को बढ़ाया जाता है। अब इसमें सैफ का आकर्षण और अनुभव भी जुड़ जाएगा, जो इस बात को और मजबूती देगा कि लेज गॉरमे केवल साधारण चिप्स नहीं, बल्कि नजाकत से तैयार एक स्नैकिंग एक्सपीरियंस है, जिसका आनंद सभी को उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा “ हम एक बार फिर अपनी लेज फैमिली के सदस्य के रूप में सैफ का स्वागत करने को लेकर रोमांचित हैं। इस बार वह हमारे स्लो-कुक्ड प्रीमियम केटल चिप्स लेज गॉरमे का चेहरा बने हैं। उनकी खास पसंद और जिंदगी को लेकर चयन की संजीदगी उन्हें लेज गॉरमे के लिए एक परफेक्ट पार्टनर बनाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *