नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की विशाल इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) ने 30 चालू वित्त वर्ष में सितंबर, 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकल आधार पर परिचालन से 29,714 करोड़ रुपये की आय दर्ज करते हुए 1241 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून,23) में 24358 करोड़ रुपये और पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 26,246 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की थी। कंपनी को पिछले वर्ष जुलाई-सितंबर में कर पश्चात 386 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार दूसरी तिमाही और पहली छमाही में उत्पादन और बिक्री का अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दूसरी तिमाही में कच्चे इस्पात का उत्पादन सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 48 लाख टन रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 43 लाख टन और इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 46.7 लाख टन था।
सेल की चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की एकल आधार पर बिक्री सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ47.7 लाख टन रही जो एक साल पहले 42.1 लाख टन थी।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि दर से 94.7 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया। एक साल पहले इसी दौरान उत्पादन 86.3 लाख टन था। इसी दौरान बिक्री बिक्री 17.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 73.7 लाख टन की तुलना में 86.5 लाख टन रही । कंपनी ने पहली छमाही में 54071 करोड़ रुपये के परिचालन राजस्व के साथ कर पश्चात 1390 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया है। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में परिचालन राजस्व 50275 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 391 करोड़ रुपये था।
सेल को दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा
