गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सैनी ने वन मित्र व ‘एक पेड़ मां के नाम’ का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ : नायब सिंह सैनी ने शनिवार को करनाल में आयोजित 75वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के उद्देश्य से दो महत्वाकांक्षी योजनाओं वन मित्र और ‘एक पेड़ मां के नाम’ का शुभारंभ किया।
वन मित्र गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण भी करेंगे। इस कार्य के लिए उन्हें प्रति पेड़ के हिसाब से सरकार द्वारा 20 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत लोगों द्वारा लगाए गए पेड़ों को संरक्षण के लिए वन मित्रों को सौंपा जाएगा। इस काम के लिए सरकार द्वारा वन मित्रों को प्रति पेड़ के हिसाब 10 रुपये दिए जाएंगे।
श्री सैनी ने इससे पहले करनाल में स्थापित आक्सी वन का उदघाटन किया। करीब 40 हेक्टयेटर क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे इस आक्सीवन का पांच जून 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिलान्यास किया था। इस आक्सी वन में नौ किस्म के वन विकसित किए जा रहे हैं। आक्सी वन में 10 हजार पेड़ पहले लगाए गए थे और आज विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, छात्रों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक साथ 20 हजार और पौधे लगाए गए। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित नौ पुस्तकों का विमोचन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *