गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बांदा में बंद रहेगी मादक पदार्थो की बिक्री

बांदा : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मध्य प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में मादक पदार्थों की बिक्री मतदान के दौरान बंद रहेगी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा है कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान आगामी 17 नवंबर को और मतगणना तीन दिसंबर को होना नियत है।

स्वतंत्र , निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिये मध्य प्रदेश की सीमावर्ती इलाकों की तीन किलोमीटर की परिधि की समस्त प्रकार की आबकारी अनुज्ञापनो से मदिरा व मादक पदार्थों की बिक्री व वितरण बुधवार 15 नवंबर को शाम छह बजे से मतदान समाप्त होने की 17 नवंबर को शाम छह बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित की गई। उन्होंने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने का आदेश भी दिया और कहा कि इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी भी प्रकार की छूट, प्रति कर व प्रतिपूर्ति देय नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *