गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेल्समैन और मैकेनिक को घायल कर की लूट

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र में आज दोपहर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक ट्रैक्टर शोरूम के सेल्समैन और मैकेनिक को घायल कर उनसे दो लाख रुपए लूट लिये। भीकनगांव के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) संजू चौहान ने बताया कि गोगावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुघरिया खेड़ी से पांच किलोमीटर दूर आज चार अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन और मैकेनिक से मारपीट कर उनसे 2 लाख रुपए लूटे और रफूचक्कर हो गए।
उन्होंने बताया कि खरगोन स्थित यश मोटर्स का सेल्समैन नितिन वर्मा और मैकेनिक मुजफ्फिल पठान ग्राम मोरवा गए थे और वहां से दो लाख रुपए लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दो दुपहिया वाहन पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और उन्हें गिरा दिया। इसके बाद डंडों से मारपीट कर उनके पास रखे दो लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि नितिन वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जबकि मैकेनिक का प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *