गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संपत्तिया पहुंची घायलों से मिलने

डिंडोरी : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके अस्पताल पहुंची। उइके ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना एवं मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में किया जा रहा है।
घायलों से मुलाकात के बाद उइके ने संवाददाताओं से कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं जिला प्रशासन की तरफ से 20-20 हजार रुपये राहत राशि प्रदान की जाएगी। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *