गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सैमसंग ने लाँच किया नया 4के यूएचडी टीवी

नई दिल्ली : उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी सैमसंग ने आज भारत में अपने क्रिस्टल विज़न 4के यूएचडी टीवी लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी शुरूआती कीमत 33990 रुपये है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि क्रिस्टल यूएचडी टीवी की इस श्रृंखला में फ्लैगशिप स्मार्ट फीचरों जैसे मल्टी वॉईस असिस्टैंट, स्लिमफिट कैम के साथ वीडियो कॉलिंग, सोलर रिमोट, शांत ऑनबोर्डिंग के साथ बिल्ट-इन आईओटी हब, तथा ऑटो ब्राईटनेस एडजस्टमेंट के लिए आईओटी लाईट सेंसर हैं, जो कनेक्टेड लिविंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगे।
सैमसंग का नया क्रिस्टल विज़न 4के यूएचडी टीवी 43 इंच, 55 इंच, और 65 इंच के स्क्रीन आकार में उपलब्ध है। इसका मूल्य 33,990 रुपये से शुरू होता है। यह नई श्रृंखला फ्लिपकार्ट और सैमसंगडॉटकॉम पर 4 अगस्त से उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *