गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुलतानपुर की विशेष अदालत में पेश होंगे संजय सिंह

सुलतानपुर : करीब 16 साल पुराने धरना प्रदर्शन के एक मामले में सुलतानपुर लाये गये आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह को बुधवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है। सिंह को सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बीच आज सुबह दिल्ली से सुलतानपुर लाया गया। सुलतानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सिविल पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ टीम के जवानों से छावनी में बदल गया था। उधर आप जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं संजय सिंह के परिवार व मिलने वाले भी ट्रेन पहुंचने से पहले स्टेशन पहुंच गए थे। आप कार्यकार्ताओं ने हाथ में झंडा ले रखा था, लेकिन टोपी और झंडा लिए आप कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखाया।
इस बीच पुलिस संजय सिंह को पहले आर पी एफ थाने में लेकर गई। फिर यहां से उन्हें अधिकारी विश्राम गृह में ले जाया गया। जहां से संजय सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट ले जाया गया। गौरतलब है कि संजय सिंह 2008 के घेरा डालो डेरा डालो मामले में आज अपना बयान दर्ज कराने दीवानी न्यायालय लाये गए हैं। दीवानी न्यायालय में उनके अधिवक्ता मदन सिंह ने आज यहां बताया कि एक 16 साल पुराने मामले में बयान दर्ज होने की कार्यवाही चल रही है , जिसमे काफी लोगो के बयान दर्ज हो चुके है। इनका बयान भी दर्ज होने हैं। बीते 2008 में बसपा सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के डेरा डालो, घेरा डालो के तहत 3 दिनों तक नगर के तिकोनिया पार्क में अनवरत धरना चला था, जिसमे सरकार के खिलाफ जम के तीर छोड़े गए थे।
इस आंदोलन के समय तत्कालीन समाजवादी पार्टी के एम एल सी (अब भाजपा से एमएलसी) शैलेन्द्र प्रताप सिंह, तत्कालीन विधायक अनूप संडा, विधायक राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, समाजवादी नेता संजय सिंह सहित 98 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें 16 लोगो मृतक हो गए है। अब 82 लोगो पर वाद चल रहा है। बुधवार को इन सभी आरोपियों का बयान दर्ज किया जाएगा। आप नेता इन दिनो दिल्ली की तिहाड़ जेल में निरुद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *