गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गूगल ट्रांसलेट टूल में अब ‘संस्कृत’ भाषा

नई दिल्ली: सर्च इंजन ‘गूगल’ ने अपने गूगल ट्रांसलेट प्लेटफॉर्म में संस्कृत सहित आठ भारतीय भाषाओं को शामिल किया है। सर्च इंजन कंपनी ने कहा कि 30 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली 24 नयी भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया है।

गूगल के बयान में कहा गया कि इनमें संस्कृत सहित उत्तर भारत में बोली जानी वाली मैथिली और भोजपुरी भी शामिल हैं। इसके अलावा असमिया, डोगरी, कोंकणी, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) को भी जोड़ा गया है। इन भारतीय भाषाओं को जोड़ने के बाद गूगल ट्रांसलेट में भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है।

इनमें अफ्रीका में बोली जानी वाली 10 नयी भाषाएं लिंगाला, ट्वी, टिग्रीन्या आदि शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाली, फिजिअन और धिवेही भाषाओं को भी शामिल किया गया है।कंपनी भाषा की बाधाओं को खत्म करने और दुनिया भर के समुदायों को जोड़ने में मदद करने की अपनी नीति को ध्यान में रखते हुए, अब वह उन भाषाओं की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहती है, जो अधिकांश प्रौद्योगिकी में प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।गौरतलब है कि अब गूगल ट्रांसलेट पर कुल 133 भाषाएं उपलब्ध हो गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *