गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोगों को मूर्ख बनाने के लिये सरारी को हटाया मंत्री पद से

चंडीगढ़ : पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी(आप) सरकार में मंत्री फौज सिंह सरारी के इस्तीफे को भाजपा की जीत करार देते हुये कहा है कि सरकार ने लोगों को मूर्ख बनाने के लिये ऐसा किया है। पार्टी के अनुसार भाजपा शुरू से ही कहती आई है कि सरारी की सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो की जांच होनी चाहिए लेकिन भगवंत मान सरकार ने अपने मंत्री को बचाने के लिए छह महीने का समय निकाल दिया और अब जब राजनीतिक दबाव बढ़ गया, तो उनसे इस्तीफा ले लिया है।
पार्टी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि दिल्ली के कई मंत्री जेल में हैं और पंजाब सरकार ने इस मामले में कार्यवाही करने में छह महीने का समय लगा दिया। इन छह महीनों के दौरान सरारी ने जो कुछ किया है, इसकी जाँच कौन करेगा। क्या सरारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा? शर्मा ने कहा कि जनता को मूर्ख बनाने के लिए सिर्फ सरारी को पद से हटाया गया है, उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही अभी तक क्यूँ नहीं की गई? इसका स्पष्ट मतलब है कि पंजाब सरकार की नीयत में खोट है, वह अपने मंत्री को बचाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *