गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकोदर में ‘सरकार तुहाड़े दवार’ शिविर का आयोजन

नकोदर/ जालंधर : लोगों को पंजाब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज नकोदर में ‘सरकार तुहाड़े द्वार’ कार्यक्रम के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया है। नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान ने शिविर का दौरा करते हुये अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिये कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र आवेदक तक पहुंचना चाहिये क्योंकि लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का सर्वोच्च एजेंडा है।
विधायक शिविर में लोगों से बातचीत करते हुये कहा कि पंजाब सरकार के आम आदमी क्लीनिक, मुफ्त बिजली और पेंशन जैसे कार्यक्रम लोगों की किस्मत बदल देंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोगों के दरवाजे पर सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए नया लॉन्च किया गया हेल्पलाइन नंबर 1076 भी गेम चेंजर साबित होगा। इस दौरान एसडीएम गुरसिमरन सिंह ने बताया कि कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पेंशन, छात्रवृत्ति, पानी के कनेक्शन, बिजली, पानी की आपूर्ति और सीवरेज, नगर परिषद, मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *