गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरमा ने नए ‘असम हाउस’ की रखी आधारशिला

नई दिल्ली : हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को यहां एक नए असम हाउस की आधारशिला रखने के अवसर पर कहा कि नया असम हाउस रोगियों और विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करेगा, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अन्य दो असम हाउस का अधिकारी उपयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में एक नए असम हाउस की आधारशिला रखी, जिसको बनाने में अनुमानित लागत 21.66 करोड़ रुपये तक आएगी। यह परियोजना मार्च 2024 में बनकर तैयार होगी। सरमा ने कहा कि इस परियोजना को तैयार करने में करीब 18 महीने लगेंगे जबकि सरदार पटेल मार्ग पर मौजूद एक इमारत को ध्वस्त कर दिया जाएगा और इसके स्थान पर एक नया निर्माण होगा, जिसका निर्माण जून में शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रमुख महानगरीय शहरों में संपत्ति बनाई है। इसके अलावा, नए असम हाउस वेल्लोर और बैंगलोर में बनाए जाएंगे, जबकि कोलकाता में मौजूदा एक असम हाउस को ध्वस्त कर दिया जाएगा और उसके स्थान पर एक नया निर्माण किया जाएगा। चेन्नई में पहले ही बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत जैसे कामाख्या मंदिर, बटाद्रवा थान, रंग घर और नामगर को प्रदर्शित करने वाली एक असम परियोजना के लिए मुंबई में जमीन का अधिग्रहण किया है, जबकि वह राष्ट्रीय राजधानी में असमी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक उपयुक्त भूखंड की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *