गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उदयपुर जिले में मावली तहसील के मेडता ग्राम पंचायत के सरपंच खेमसिंह देवडा को तीन लाख 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत की राशि में 50 हजार रूपये नगद तथा दो लाख 65 हजार का चैक लिया था। ब्यूरो के महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी द्वारा ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दी गई कि उसके द्वारा संचालित स्कूल को आबादी भूमि पर अतिक्रमण करके स्कूल बनाने की शिकायत सम्पर्क पोर्टल पर की गई थी, जिसकी जाँच में उसके पक्ष में कार्यवाही कर उक्त आबादी भूमि के अतिक्रमण को नियमित करने की एवज में सरपंच खेमसिंह देवड़ा द्वारा 4 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

परिवादी द्वारा आग्रह करने पर आरोपी 3 लाख 50 हजार रुपये लेने पर सहमत हुआ। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ब्यूरो टीम ने टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी खेमसिंह देवड़ा को परिवादी से तीन लाख 15 हजार रुपये (50 हजार रुपये नगद एवं स्वयं के नाम का 2 लाख 65 हजार रुपये का चैक) की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी सरपंच द्वारा परिवादी को रिश्वत राशि और चैक के साथ बैंक की शाखा में ही बुलवाया, जहाँ आरोपी द्वारा रिश्वत राशि एवं बैंक चैक प्राप्त कर, बैंकर-चैक को भुनाने की कोशिश की, जिस पर एसीबी टीम द्वारा उसे बैंक में ही दबोचा लिया। इससे पहले सत्यापन के दौरान आरोपी सरपंच द्वारा 25 हजार रुपये पूर्व में ग्रहण करने की स्वीकारोक्ति की तथा 10 हजार रूपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *