गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक सरपंच को पचास हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सोहागपुर जनपद के मैकी गाँव के सरपंच मग्घू बैगा को स्टाप डेम के मेटेरियल सप्लायर से उसके बिल स्वीकृत करने के एवज में 50 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता ठेकेदार अजब शाह निवासी बुढ़ार ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उसके मैटेरियल बिल को पास करने के एवज में सरपंच मग्घू बैगा 80 हजार रूपए की माँग कर रहा है। सरपँच को एक चाय के ठेले में घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *