बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में आज धावड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच की दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार धनोरा सेंधवा मार्ग पर कोल खेड़ा फाटे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दु पहिया वाहन सवार सरपंच कैलाश सोलंकी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। धावड़ा के सरपंच कैलाश सोलंकी किसी काम से सेंधवा आ रहे थे।
