गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरपंच ने गोली मारी, युवक घायल

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले में कथित रूप से नशे में धुत एक सरपंच ने एक युवक को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। घायल अमृतपाल सिंह को पहले टांडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
टांडा थाना प्रभारी मलकियत सिंह ने बताया कि जहूरा गांव के सरपंच अश्वनी कुमार ने अमृतपाल सिंह को यह कहकर बुलाया था कि उसका एक मित्र दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमृतपाल सिंह जब जहूरा गांव में पहुंचा औैर अश्वनी कुमार से मिला तो वह कथित रूप से नशे में धुत था। किसी बात पर दोनों में बहस हो गई और अश्वनी कुमार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी जो अमृतपाल को सीने में लगी। पुलिस ने सरपंच के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है व मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *