गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने किया प्रदर्शन

हिसार/फतेहाबाद : हरियाणा में हिसार जिले के नौ ब्लॉकों के सरपंचों ने राइट टू रिकॉल व ई टेंडरिंग के खिलाफ तथा पंचायतों को पूरे अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर शहर में सोमवार को प्रदर्शन किया।
जिले के सभी नौ ब्लॉकों के सरपंच पहले सुबह क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए। सभी सरपंचों, पंचों, बीडीसी मेंबरों व अनेक जिला पार्षदों के आने के बाद सभी वहां सि निकले और नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य सरपंचों ने कहा कि पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली पंचायती राज एक्ट की अवहेलना करके बेसिर-पैर की बातें कर रहे हैं, जिससे डरने की जरूरत नहीं है। सरपंचों ने रविवार को पंचकूला में कर्मचारियों पर किये गये लाठीचार्ज की भी निंदा की। बाद में सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त उत्तम सिंह से मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।
रोष प्रदर्शन फतेहाबाद में भी हुआ। प्रदर्शनकारियों ने हर गांव में भाजपा-जजपा के नेताओं का विरोध करने की बात दोहराई। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज हरियाणा भर में सरपंच सड़कों पर हैं। इससे पहले मनरेगा मजदूर, किसान, कर्मचारी हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। कल कर्मचारियों को लाठियां मारी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत मंत्री अधिकारियों पर प्रेशर बना रहे हैं कि विकास कार्यों के प्रस्ताव डालो, दो साल तक इन्हें गांवों का विकास नजर क्यों नहीं आया। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री को उनकी सीधी चुनौती है, यदि वे 10 प्रतिशत सरपंच भी अपने साथ खड़े करके दिखा देंगे तो वे मान लेंगे कि वे सही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *