गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सतीश उपाध्याय ने “दिल्ली इंजीनियर्स एसोसिएशन” द्वारा आयोजित “इंजीनियर दिवस” कार्यक्रम में भाग लिया और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए अभियंताओं को सम्मानित भी किया

नई दिल्ली : इंजीनियरों को हमारे समाज के स्तंभ के रूप में देखा जाता है, जो हमें बेहतरीन बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं; यह बात उपाध्यक्ष, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) श्री सतीश उपाध्याय ने आज “दिल्ली इंजीनियर्स एसोसिएशन” द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में केदारनाथ साहनी सभागार, सिविक सेंटर, दिल्ली में आयोजित “इंजीनियर दिवस” कार्यक्रम में भाग लेते हुए कही।

इस अवसर पर सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के इंजीनियरों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह के रूप में सम्मानित भी किया गया।

अपने भाषण में, श्री उपाध्याय ने कहा कि हमने वर्षों से इंजीनियरों की भूमिका को विकसित होते देखा है इसलिये भारत में 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि भारत हर साल इंजीनियर पैदा करता है । आज इंजीनियर दिवस पर देश भर के उन इंजीनियरों को बधाई, धन्यवाद और सम्मान जिन्होंने असाधारण परिणाम दिखाए हैं और हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। यह दिन हमारे जीवन में इंजीनियरों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारा देश भारत के इंजीनियरिंग आइकन एम. विश्वेश्वरैया की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाता है जो कि एक अत्यधिक अनुशासित इंजीनियर, वह अपनी ईमानदारी, समय प्रबंधन, कड़ी मेहनत और भक्ति के लिए जाने जाते थे। वह एक सिविल इंजीनियर थे और उनके काम में रोडवेज बनाने से लेकर बांध और बाढ़-रोधी सिस्टम तक सब कुछ शामिल था। उन्होंने कभी भी सीखना बंद नहीं किया और उन्हें दुनिया भर के विभिन्न देशों में भेजा गया जहाँ उन्होंने विभिन्न इंजीनियरिंग प्रथाओं का अध्ययन किया। उनके विशेष कौशल के लिए उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

आज के कार्यक्रम में श्री मंगू सिंह, प्रबंध निदेशक – दिल्ली मेट्रो रेल निगम, श्री आदेश गुप्ता – अध्यक्ष दिल्ली- भाजपा, श्री अश्विनी कुमार, आईएएस- विशेष अधिकारी- एमसीडी, श्री सिद्धर्तन, राज्य महासचिव (संगठन) – भाजपा, अभियन्ता शलभ कुमार-अध्यक्ष, अभियन्ता परम यादव-महासचिव, अभियन्ता के पी सिंह- उपाध्यक्ष, अभियन्ता टी.आर.मीना, अभियन्ता आर एस यादव, अभियन्ता अरुण कुमार, संयुक्त सचिव – अभियन्ता आर राजेश वर्मा, अभियन्ता आर ए पी खान, अभियन्ता एन के तोमर, अभियन्ता वाई के त्यागी, प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सदस्य, सह-ऑप्ट सदस्यों के साथ-साथ डीडीए, एमसीडी, डीजेबी, एनडीएमसी, डीएसआईआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, डीयूसीआईबी के अभियंता और निजी क्षेत्रों के अभियंताओं ने भी भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *