गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सतना : नकली सीआईडी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

सतना : मध्यप्रदेश के सतना में पुलिस ने एक नकली सीआईडी इंस्पेक्टर और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामनगर कोतवाली पुलिस ने रामनगर विकास खंड के बाबूपुर हल्का पटवारी की शिकायत पर नकली सीआईडी इंस्पेक्टर अनिल साकेत और उसके दो सहयोगियों गैवी पटेल व राजकुमार साकेत को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो तीन दिनों से बाबूपुर हल्के की महिला पटवारी राजकुमारी पटेल को सीआईडी इंस्पेक्टर बनकर डरा धमका कर रूपयों की मांग कर रहे थे। शक होने पर पीड़िता ने पुलिस को सूचित कर नकली सीआईडीइंस्पेक्टर और उसके दो सहयोगियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *