सतना : मध्यप्रदेश के सतना में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर नागरिक सेवाओं के लिये महापौर सेवा एप की लांचिंग की गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शहर के नागरिकों की समस्याओं और नगरीय सेवाओं के लिये नागरिक इस एप के जरिये घर बैठे सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। बताया गया कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने महापौर योगेश ताम्रकार के साथ टाउन हाल में इस एप की लांचिंग की।
