गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार्यक्रम के दौरान मंच के टूटने से सतना के सांसद घायल

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के टूट जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गणेश सिंह सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना विधानसभा क्षेत्र के खजुरहा गांव में एक कार्यक्रम के लिये मंच बनाया गया था। मंच पर सांसद गणेश सिंह सहित आधा दर्जन लोग आसीन थे। अचानक मंच के टूट जाने से सांसद गणेश सिंह सहित सभी लोगों को मामूली चोट आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *