विकास भवन में हरे कटे हुए पेड़ को लेकर के जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज उप जिला अधिकारी निशांत उपाध्याय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव के हस्तक्षेप पर वार्ता के दौरान सत्याग्रह 15 अगस्त तक किया गया स्थगित : दुर्गेश श्रीवास्तव

विकास भवन मे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सुबह 10: 00 बजे से सत्याग्रह आंदोलन का शुभारंभ किया गया जो विकास भवन के प्रांगण में स्थित हरा पेड़ को कांटे जाने को लेकर के मुख्य विकास अधिकारी को दिनांक 31 जुलाई 2023 को 24 घंटे अल्टीमेटम दिया गया था कि हरा पेड़ काटने में जो भी जिम्मेदार व्यक्ति है उसके ऊपर विधिक कार्यवाही की जाए जबकि एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य जी द्वारा 22 जुलाई से वन महोत्सव मनाया जा रहा है और जनपद गाजीपुर के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हैं और उन्हें के प्रांगण से के प्रांगण से हरा पेड़ का काटा जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है जिसको राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सहित जिला प्रशासन से मांग किया जा रहा था कि दोषी के ऊपर कारवाई किया जाए धरना स्थल पर रेंजर नम्रता सिंह पहुंच करके एफ आई आर की कॉपी दिया गया और सत्याग्रह कर रहे पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि 23 पेड़ काटे गए हैं उससे अधिक 46 पेड़ टी गार्ड सहित विकास भवन में 15 अगस्त तक लगाया जाएगा वार्ता के दौरान दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कहा गया कि किसी भी अधिकारी के खिलाफ व्यक्तिगत आंदोलन नहीं होता है उनकी नीतियों का विरोध किया जाता है सत्याग्रह में आए सभी सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सत्याग्रह को स्थगित किया गया सत्याग्रह में ओंकार नाथ पांडे आलोक राय विजय सिंह शम्मी अभय सिंह नागेश सिंह धर्मेंद्र सिंह मांधाता से मनोज सिंह मनोज यादव प्रशांत कुमार अमित कुमार रवि सिंह अजमत कुंदन सिन्हा हरिशंकर राजेश कुमार रोशन लाल जयप्रकाश रफीउल्लाह हनुमान राम अवतार गोविंद गोपाल खरवार आशुतोष सहित कई लोग मौजूद रहे।

