नई दिल्ली : सत्येंद्र जैन को गुरुवार सुबह तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर जाने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें मामूली चोटें आयीं। तिहाड जेल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तिहाड़ जेल के अधिकारी ने दावा किया कि आज सुबह करीब छह बजे श्री जैन सेंट्रल जेल नंबर 7 स्थित अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में गिर गए। उन्हें कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। तिहाड़ जेल के अधिकारी ने कहा कि उन्हें पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत के बाद डीडीयू अस्पताल स्थानांतरित किया गया है।
