बेंगलुरु : ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन डॉट इन पर प्राइम डे सेल के दौरान प्राइम सदस्यों को 300 करोड़ की बचत हुईं क्योंकि हजारों विक्रेता, ब्रांड और बैंक भागीदार प्राइम मैंबरों के लिए बड़ी बचत की पेशकश करने के लिए एक साथ आए थे। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्राइम डे का 7वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा प्राइम डे इवेंट साबित हुआ है। 15-16 जुलाई को प्राइम डे 2023 ने प्राइम मैंबरों को शानदार डील्स, नए लॉन्च और ब्लॉक बस्टर मनोरंजन के माध्यम से इस मौके का भरपूर आनंद उठाने में मदद की है। इस प्राइम डे पर हजारों विक्रेता, ब्रांड और बैंक भागीदार प्राइम मैंबर्स को लगभग 300 करोड़ रुपये की बड़ी बचत की पेशकश करने के लिए एक साथ आए थे।
उसने कहा कि प्राइम मैंबरों ने इस प्राइम डे पर सबसे तेज़ डिलीवरी का आनंद लिया। इस दौरान ग्राहकों को एक ही दिन में सबसे अधिक डिलीवरी प्राप्त हुई। महानगरों में 3 में से 1 ऑर्डर प्राइम डे ख़त्म होने से पहले डिलीवर किया गया था, और अधिकांश टियर 1 और 2 शहरों में 2 में से 1 ऑर्डर दो दिनों से भी कम समय में डिलीवर किया गया था। इस प्राइम डे इवेंट में प्राइम मेंबरशिप में जोरदार वृद्धि देखी गई और पिछले साल के प्राइम डे इवेंट की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक सदस्यों ने खरीदारी की।
शेखर
प्राइम डे सेल से प्राइम सदस्यों को बचत
