गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसबीआई मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

बाडमेर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बाड़मेर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राजेश कुमार को आज 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीरसिंह राणावत ने बताया कि आरोपी मैनेजर परिवादी चित्राराम से रिश्वत की यह राशि डेथ पर मिलने वाले क्लेम को पास करवाने के एवज में मांग रहा था। मैनेजर ने 20 लाख रुपए पास करवाने की एवज में परिवादी से एक लाख 40 हजार रुपए की रिश्चत राशि डिमांड की थी। मैनेजर अब तक 20 हजार रुपए सहित कुल 55 हजार रुपए की रिश्वत राशि ले चुका है। ट्रेप की कार्रवाई रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में की है। एसीबी टीम मैनेजर के आवास अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *