गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कूल बस पलटी, 25 बच्चे चुटहिल

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद क्षेत्र में शनिवार को एक स्कूली बस के पलटने से उसमें सवार करीब 25 बच्चे चुटहिल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कस्बा अछल्दा स्थित मार्शल हेराल्ड पब्लिक स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेने गांव जा रही थी। बस फफूंद थाने के गांव भैंसोल के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। हादसे से बच्चों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़े और कड़ी मशक्कत कर बच्चों को बाहर निकाला। इस बीच बस का चालक मौके से भाग निकला।
सूचना पर पुलिस आ गई। सभी के बच्चो के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे में घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें परिजनों के साथ भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ भरत पासवान ने बताया कि बरसात के कारण सड़क पर कटान के से गड्ढे हुए हैं। हादसा इस कारण भी हो सकता है। बस की फिटनेस आदि की भी जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *