गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर में स्कूल बस पलटी, 15 छात्रों की मौत

स्टडी टूर पर जा रही थी, अस्पताल में 22 छात्र भर्ती
इम्फाल। मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को टूर पर जा रही एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं। ये खौपूम की ओर टूर पर जा रही थी। 22 छात्रों को इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर स्ष्ठक्रस्न और मेडिकल टीम को भेजा गया है।
बस में 36 छात्र और टीचर्स भी थे
बस में 36 छात्र और टीचर्स भी मौजूद थे। स्टडी टूर पर जाते वक्त बस ओल्ड कछार रोड पर फिसल गई। मृतकों में 5 छात्राएं हैं। घटना सुबह 11.30 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *