गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की मौत, 2 घायल

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र में शुक्रवार को गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक स्कूली छात्रा की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुटी सुपौली निवासी श्रीकांत की पुत्री मानसी (17) और रिद्धि (15) परिवार के सदस्य के साथ बाइक से गांजर इंटर कॉलेज सुबह पढ़ने जा रही थी कि कुर्ती सुपौली के पास गन्ना से लदे ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गये।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी तंबौर भेजा जहां मानसी की हालत को गंभीर देखते हुए उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पर उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक का चालक फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *