गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर स्कूल शिक्षिका निलंबित

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक प्राथमिक विद्यालय की छात्रा को मिड डे मील में दूध मांगने पर शिक्षिका द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आने पर उक्त शिक्षिका को प्रशासन ने शनिवार को निलंबित कर दिया। जिला प्रशासन ने शनिवार को बताया कि जिले के अरांव विकास खंड में जरैला प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका द्वारा बच्ची को पीटे जाने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया में वायरल होने पर यह मामला उजागर हुआ।

इस पर संज्ञान लेकर शिचिका को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल की शिक्षिका ने छात्रा की इतनी पिटाई कर दी कि डंडे के टुकड़े-टुकड़े हो गये। बीएसए ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षका व स्कूल की प्रिसिंपल शीतला देवी को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *