भोपाल : भोपाल में ठंड के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है, अब स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल के शासकीय और अशासकीय, आईसीएसई एवं सीबीएसई से संबंध शालाओं में तापमान में गिरावट और शीतलहर के कारण अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शाला संचालन का समय प्रात: काल साढ़े आठ बजे के पश्चात नियत किया गया है। साढ़े आठ बजे से पूर्व किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएगी। यह आदेश 28 नवंबर से प्रभावशील होगा।
