सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बैनगंगा नदी में बाढ़ आने से 12वीं कक्षा की एक छात्रा बह गई। राहत और बचाव दल छात्रा की तलाश में जुटे हैं। लखनवाड़ा पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम ग्राम सरगापुर में नदी को पार करते हुए पैर फिसल जाने से उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी साक्षी बह गई। एनडीआरएफ एवं पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
बैनगंगा नदी के पुल पर कल बारिश की वजह से पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। इसी दौरान दो बच्चियां साक्षी एवं ऋतु सनोडिया पानी उतरने का इंतजार कर रही थी। रात को लगभग 8 बजे पानी का बहाव कुछ कम हुआ तो छात्राएं पुलिया पार कर रही थी। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों बहने लगीं, जहां उपस्थित ग्रामीणों ने ऋतु को दौड़कर बचा लिया, लेकिन साक्षी बह गयी। आज सुबह से एनडीआरएफ व पुलिस टीम नदी में बही छात्रा की तलाश में जुटी है।
नदी में बही स्कूली छात्रा, तलाश जारी
