गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर में 7 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल कड़ाके की ठंड के मद्देनजर सात जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के सभी मान्यता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई बोर्ड ,आईसीएसई बोर्ड, मदरसा, सहायता प्राप्त स्कूल की पहली से आठवीं तक की सभी कक्षाएं 07 जनवरी तक शीतलहर और ठंड के कारण बंद रहेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ गोरखनाथ पटेल ने सभी खंड शिक्षधिकारी को आदेश दिया है कि उक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार से अन्यथा की स्थिति न उत्पन्न हो । गौरतलब है कि समस्त बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय विद्यालय टाईम एण्ड मोशन शासनादेश के अनुसार 14 जनवरी तक बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *