मुरादाबाद : श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 15 जुलाई और दूसरे सोमवार यानी 17 जुलाई को कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को जारी आदेश में कहा है कि श्रावण मास की 15 जुलाई शिवरात्रि और सावन माह के दूसरे सोमवार यानी 17 जुलाई को अवकाश घोषित किए जाने पर जनपद के समस्त शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे।
उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद बेसिक शिक्षा परिषद, आईसीएसई बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को इन दिनों बंद करने के आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों से आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।
15 और 17 जुलाई को बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
